संदेश

दुनिया रात अंधेरी मैं फ़क़ीरा हो गया तुम धूप सुनहरी मैं हीरा हो गया।

चित्र
दुनिया रात अंधेरी  मैं फ़क़ीरा हो गया तुम धूप सुनहरी मैं हीरा हो गया। सागर जहान, ओझल किनारा हो गया तुम काशी ज़हीन, मैं कबीरा हो गया। दरिया को दिलासा, मिलने आएगा सागर तुम मेरे भीतर हो कृष्ण, मैं मीरा हो गया। नफ़रतों के बाज़ार में कशिश तमाम थी तुम क़तरा इश्क़, मैं ज़ख़ीरा हो गया। मुखौटों की  महफ़िल में रौनक़ बहुत थी सच का इक आइना सबको सरफ़िरा हो गया। -काशी की क़लम

मुझे इन ख़ंजरों से डराना नहीं दिल मेरा ऐसों का कबाड़खाना है।

चित्र
मुझे इन ख़ंजरों से नहीं डराना है दिल मेरा ऐसों का कबाड़खाना है। अपनों ने दिए ज़ख़्म ग़ैरों ने नहीं   फिर खोलकर किसको दिखाना है ! मोहब्बतों की इबादत ये छोड़ा नहीं बेक़ाबू दिल मेरा है या बेगाना है। अपने ही ख़ून में ये दुनिया डूबे नहीं अब वक़्त को ही इतिहास बचाना है।  आदमी इतनी हिक़ारत रखता नहीं ‘निरीह’ से कह दो न कश्मीर! ये अफ़साना है। -काशी की क़लम

हमें ख़तावार ठहराके भी वो नज़रें झुकाये हैं

चित्र
हमें ख़तावार ठहराके भी वो नज़रें झुकाये हैं ख़ताएँ नहीं भूलीं अपनी ये अदायें हैं। ईमान की लब्ज़ भले न हो मगर दबाए दबती नहीं ये पाक़ सदायें हैं। मत कोसो मेरे इन अय्यारों को इनके दिए दर्द ही मेरी दवायें हैं। फूल भरी मेरी राह की दुआ न करो इन पाँवों तले अंगारों की रेखायें हैं। इन काग़ज़ी गुलदस्तों पे मुस्कुराना कैसा चन्द पलों की ये इत्र की फ़िज़ायें हैं। -काशी की क़लम

मैं करती क्या हूँ ! (कविता: गृहणी के मनोभाव)

चित्र
क्या करते हो ? ज़वाब में यदि  कुछ  सर्वमान्य करने का आगम हो, तो सम्भाला जा सकता है। यदि न हो, तो हाथ लगता है प्रश्नवाचक चिन्ह ! समाज का एक ऐसा तबका है, जो कभी यह खुलके बता नहीं पाता कि वो करता क्या है। जो प्रत्यक्ष दिखता है, उसी की महत्ता है, लेकिन जो हम देख नहीं पा रहे हैं, वो कैसे कम महत्वपूर्ण है ! कस्तूरी कुण्डली.. या हमारी इसी उपेक्षा के परिणामों में से एक है कि परिवार को दिशा देने वाला ध्रुव तारा अपनी चमक खोता जा रहा है।  इस धूमिलता का ख़ामियाज़ा हम जगह-जगह भर रहे हैं। उन्हीं तारों को समर्पित कुछ लाइनें:    मैं करती क्या हूँ ! सूरज से पहले देती घर को रोशनी हूँ, रात सोने पे फिर सूरज को जोहती हूँ। मेरे इंतज़ारों का सफ़र ख़त्म होता नहीं, पड़ावों की भी मंज़िल क्यों होती नहीं ! जगने-सोने की बेतुकी सब दरकारें हैं, इंद्रधनुषी प्रेम रंगों से ये सब हारे हैं। सबकी टूटी नींद के टुकड़े मैं चुनती, सिलकर जिन्हें अहर्निश मैं जलती। अपने सितारों पे अनदेखी की धूल चढ़ाती हूँ अपनों वाले पे रोज़ मन्नती फूल चढ़ाती हूँ। देह ज़वाब दे तो दे, पर मन करे मनमाना, सपनों पे बुझने को अड़...

धरती तेरे कितने रूप ! डॉ. रामसुधार सिंह

चित्र
नोट: इस लेख को समीक्षा के तौर पर पढ़ने के बजाय पुस्तक के परिचय के रूप में  पढ़ा जाए,  क्योंकि काशी की  नादान क़लम इस कृति की समीक्षा के लिए आवश्यक बौध्दिक क्षमता नहीं रखती!   काशी और काशी-वासी। हम काशी को जितना समझने की कोशिश करते जाते हैं, यह रहस्य की उतनी ही नई परतें चढ़ाते दिखती है। वैसे ही यहाँ के सिद्ध पुरुषों का हाल रहा है। इन सिद्ध पुरुषों की एक ख़ासियत रही है कि इन्होंने कभी अपने अध्यात्म, ज्ञान और कला का प्रचार नहीं किया। योग के महान गुरु लाहिरी महाशय जी ने योग के प्रचार करने की बात पे कहा था, “ जिनको प्रकाश चाहिए, वो ख़ुद दीया ढूँढ़ते आएँगे...” ऐसे ही  काशी स्थित राजर्षि उदय प्रताप कॉलेज की तपस्थली में  हिंदी भाषा-साहित्य के  सिद्ध पुरुष हैं-हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष आदरणीय डॉ. राम सुधार सिंह सर जी। मुझे  इन दीये के प्रकाश तले देरी से मिलन का मलाल भी है। ऐसे प्रकाश पुंज अपने ही कुंज में ही थे, और मैं इधर-उधर भटक रहा था !   उदय प्रताप इण्टर कॉलेज के मेरे छात्र जीवन में सर जी कॉलेज के महत्त...

आलू बन गया डोनट (DONUT) ! कैसे ?

चित्र
पृथ्वी। इसमें सागर हैं और हैं कुछ ज़मीन के टुकड़े। इस ज़मीन में बसी तमाम ज़िन्दगियों में से एक है आदमी की। ये वाली ज़िन्दगी ज़मीन की तरह है, जिसका लेखा-जोखा समंदर है। ज़मीन में जितना चढ़ाव है, उतना ही उतार।  पहाड़ की चढ़ाई और उतराई दोनों में ही मेहनत लगती है।  चढ़ने की तुलना में उतरने में ख़तरा अधिक होता है। उतरते समय वो चढ़ने का उत्साह भी नहीं रहता।  सावधानी न बरतने पे उतरना लुढ़कना बन जाता है। चढ़ाई-उतराई  के दो पाटों में क़ैद जो पल हैं, वो गवाह हैं हमारी आदमियत-आदिमानवत-जानवरत्व के। धरती, जिसने एक ओर ऊबड़-खाबड़ ज़मीन फैला रखा है, उसी धरती के गर्भ ने विशाल सागरों को भी समा रखा है। इन सागरों में ज्वार-भाटा के कुछ पल हैं, फिर भी ये अनवरत  समतल हैं। इन सागर रूपी गुरुओं को शायद धरती ने ज़मीन को राह दिखाने के लिए रखा है । ज़मीन के जोड़-घटाने का परिणाम सागर है। सागर शून्य में विलीन   है, एकरस है। इसीलिए सभी इमारतों, पर्वतों इत्यादि की ऊँचाई का आधार...

कवि का मान और दरबारी कवि का हश्र

चित्र
सादर प्रणाम, आजकल बहुतेरे Motivational speakers, कवि, लेखक गण पुराने मझे हुए, सिद्ध कथा वाचकों के मन का सुकून छीन रहे हैं। इसी क्रम में हिंदी मंच के चमकते सितारे, हम सभी के प्यारे आदरणीय डॉ. कुमार विश्वास जी कुछ दिनों पहले राम कथा सुना रहे थे। आयोजन सरकार का था। स्वयं मुख्यमंत्री जी राम कथा का रस ले रहे थे। बीच कथा में मुख्यमंत्री जी को किन्हीं कारणों से जाना पड़ा। अन्य श्रोताओं का ध्यान रामकथा से हटकर, मुख्यमंत्री जी के जाने पे लग गया। कथा वाचक जी ने लोगों के मन में मचे उस वैचारिक भगदड़ को जैसे-तैसे क़ाबू किया।  काशी की क़लम ने कुछ हलचल की: -बीच में बिन बताए इस क़दर जाना राम-रामकथा तथा कथाकार का अनादर है। -कितना सुखद होता कि आदरणीय मंत्री जी कथाकार जी को अपने जाने की पूर्व सूचना भिजवाते। इससे मंत्री जी का मान और बढ़ता ही। कुछ आपात बात हुई होगी, जो ऐसे चले गए। यह कहकर मैं संतोष कर रहा हूँ, मंत्री जी की हिंदी और राम की आस्था में मेरी अगाध आस्था है। -यह अनादर जितना कथाकार का है, उतना ही हिंदी भाषा-साहित्य का भी है। -साहित्य समाज का दर्पण है, और समाज के झण्डाबरदार ही ऐसा रूख करें, तो ...

वेबपाश: उपवास- इंटरनेट फ़ास्टिंग (भाग २/ अंतिम भाग )

चित्र
भाग १ पढ़ें -वेबपाश: वो डरावना सपना   भाग २: बैंगलोर।  दो बच्चे।  अलका।  अमर।   तड़की सुबह कुकुढू-कू....अलार्म बजा। अमर ने आहिस्ते से उसे बन्द कर बिस्तर को bye-bye किया। ठहरी हुई सुबह हुई। वैसे, हलचल वाली भी होती है। अलका को आश्चर्य हुआ कि आज  अमर  एक बार में कैसे उठ गया ! No Snooze!!   बाथरूम में आज अमर के साथ मोबाइल टूथपेस्ट के झाग नहीं चाट रहा था। नाश्ता कर लिया। Still no mobile! अलका के आश्चर्य का पैमाना तब छलका जब तीन-चार घण्टे बाद भी उसने मोबाइल को हाथ तक नहीं लगाया। अमर drawing रूम में सोफ़े पे लेटा था। आज तो सूरज पश्चिम से ही उगा था। अमर के सीने पे उसकी पुरानी माशूका थी! उपन्यास!! बड़े दिनों बाद वो ‘गुनाहों का देवता’ फिर पढ़ रहा था। कुछ सालों पहले किसी कम्पनी का इंटर्नेट सस्ता बनकर आया ।  उसकी सस्ताई ने क़ीमती समय को रद्दी बना दिया। किताब, खेल-कूद, हँसी-मज़ाक़, लूडो, ताश…सब बिखर गए। हर बात की शुरुआत अब मोबाइल से ही होती। ‘अरे तुम्हारे उस दोस्त ने ऐसा किया’;  ‘उसने ऐसा कॉमेंट किया’; ‘उसने लाइक नहीं किया’; ‘status में...

वेबपाश: वो डरावना सपना ! (भाग १। कुल २ भाग)

चित्र
 भारत की सूचना तकनीकी की राजधानी बेंगलुरु। ख़ूबसूरत Garden City। पढ़ा-लिखा। आदमी हो, तो बेंगलुरु के मौसम-सा: एकरस-सुहावन-मनलुभावन। पहली बार अमर जब वहाँ गया था, तो बस वाले कंडक्टर की अंग्रेज़ी पे दंग रह गया था, क्योंकि उसकी अंग्रेज़ी तंग रह थी।   अमर मोबाइल की नींद ही आँखें खोलता, मोबाइल की नींद ही सोता है। बीच में दिन भर कम्प्यूटर पे कोडिंग करता। कोडिंग करना कोई यान्त्रिक ( मकैनिकल ) काम नहीं है, इसमें दिमाग़ के घोड़े को लग़ातर तर्क़ के पथ पर भगाना पड़ता है। ये घोड़ा शाम तक हाँफने लगता है। घर में पत्नी अलका और दो बच्चे हैं। शाम को दफ़्तर से आने के बाद, परिवार के साथ समय बिताना तो अब जैसे इतिहास बन चुका है। अलका भी अमर का परिवार चलाने में ख़ूब साथ देती। वो अब हाउस वाइफ़ (गृहणी) की चौख़ट लाँघ चुकी है। वो बहुराष्ट्रीय कम्पनी (एम॰एन॰सी॰) में मार्केटिंग के ऊँचे ओहदे पे क़ाबिज़ है। बेटा पाँचवी और बेटी तीसरी में एक अंतर्राष्ट्रीय स्कूल भविष्य सँवार रहे हैं। बच्चों को अच्छा पढ़ाने के लिए माँ-बाप एक-दूसरे के कन्धे-से-कन्धा मिलाकर काम कर रहे हैं। बच्चे कब बड़े हुए, एलबम खोलने ...

Man’s Search For Meaning (जीवन के अर्थ की तलाश में मनुष्य) । हर परिस्थिति में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का प्रेरणास्पद संस्मरण !

चित्र
ये किताब मेरे दो पढ़ाकू मित्रों ने अलग-अलग समयों पे सुझाई थी। इससे पहले कि तीसरे किन्हीं मित्र की कृपा होती, पढ़कर मैंने भी गंगा नहा ली।  क़िताब के कवर पे जिस श्वेत-श्याम क्षितिज और गैस के इग्ज़ॉस्ट पाइप को दिखाया गया है, वो नाज़ियों ( NAZI) के बर्बर अत्याचार का प्रतीक है। ये कवर नाज़ियों द्वारा यहूदियों के प्रति की गई अमानवीय क्रूरताओं का ट्रेलर है। कटीले तार पे बैठी ये रंगीन चिड़िया श्वेत-श्याम पते पर आशा की चिट्ठी है। ऐसी घोर निराशा में एक आशावादी, उसूलों वाली चिड़िया ही बच सकती है। क्योंकि इन कटीले तारों में निराशा, अवसाद और मौत की बिजली दौड़ा करती थी। यह किताब ऐसी ही मानव रूपी एक चिड़िया की दास्तान है। यह चिड़िया कोई और नहीं, लेखक महोदय ही हैं, जिनकी क़िस्मत मौत को चकमा दे देती है।   पुस्तक का आकार और इसकी दुबलाई ( १५४ पृष्ठ) को देखकर पाठक का उत्साह बढ़ेगा। शायद ख़याल भी आए कि पिछली बार इतनी पतली किताब आपके हाथ कब लगी थी ! पर यह तो गागर में सागर है। लगभग हर लाइन आपको ठहरने के लिए मजबूर करती है। खरगोश को कछुआ बना देती है। चिंतन को प्रेरित करती है। सेल्फ़-हेल्प की उपदेशात्म...