Troy, USA के पुस्तक मेले में हिन्दी की पुस्तकें होंगी प्रदर्शित

 


Troy, Michigan, USA. 

Troy Public Library द्वारा आयोजित Local Authors Fair 2024 में भारतीय हिन्दी लेखक श्री नवीन सिंह को अपनी हिन्दी की पुस्तकें प्रदर्शित करने की अनुमति मिली है। हर वर्ष की तरह इस पुस्तक मेले में लेखकों का चयन आवेदन के माध्यम से होता है। लाइब्रेरी ने श्री नवीन सिंह को वर्ष 2023 के पुस्तक मेले में भी यह अवसर प्रदान किया था। पिछले वर्ष भारतीय पुस्तक प्रेमियों के साथ-साथ अमेरिकी नागरिकों ने भी हिन्दी और भारत की संस्कृति में गहरी रुचि दिखाई थी। पिछले वर्ष के आयोजन की शानदार सफलता को देखते हुए, इस वर्ष हज़ारों पाठकों के मेले में शामिल होने की उम्मीद है। जिस ज्ञान की नींव पे विराट अमेरिका खड़ा है, यह मेला उसी ज्ञान का एक जलसा है। Troy School District के छात्रों को इस मेले में अनेक अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। विश्व पटल पर भारत के बढ़ते प्रभुत्व का यह प्रतिफल ही है कि अमेरिका में हिन्दी को यह सम्मान मिला है। एक अंग्रेज़ी भाषी देश में हिन्दी को यह अवसर मिलने का कारण अमेरिका की उदार सोच तथा इसके द्वारा विविधता का सम्मान करना है। इस देश में विभिन्नता विभूषित होती है।

'गूँज दबते स्वरों की’ कहानी संग्रह भारतीय ज्ञानपीठ, ‘धुरी-अधूरी माँ’, उपन्यास, ‘सारंगी गीत मंथन के’ कविता संग्रह श्री नवीन सिंह की प्रमुख कृतियाँ हैं।। ‘काशी की क़लम‘ (Kashi-krit.blogspot.com) ब्लॉग पर लेखन निरंतर हो रहा है। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग तथा Pratilipi.com द्वारा विभिन्न कहानियों और कविताओं को सम्मान प्राप्त है। यदि आप 16 नवंबर 2024 को Troy, MI के आस-पास रहें, तो क़िताबों की सैर का यह सुनहरा मौक़ा है।

टिप्पणियाँ

  1. जियो रे बनारसी लाल, हर हर महादेव ।ईश्वर तुम्हारे लेखनी को खूब सबल बनाये माँ सरस्वती का वास हो और तरक्की करो भाई । एक बनारसी कवि थे उनकी कविता की टाइटल थी *”ई राजा काशी हाव”*

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महानता की एक मूक परिभाषा। A mute definition of greatness.

कोरी लिस्ट (लघु कथा)

Artificial Intelligence (AI): अदृश्य पहलू और उनके प्रभाव (भाग-1)