संदेश

नवंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

काला जल, गुलशेर ख़ान शानी जी का समाज के कम परिचित चेहरों को देखने का स्पष्ट आईना ।

चित्र
चुनाव। नेता का, जीवन साथी का, खाने का, पीने का, कपड़े का…, तमाम चीज़ों का चुनाव करते-करते हमें चुनाव करने की लत-सी लग गई है। इस लत का कारण विकल्पों का होना है। विकल्प जितने अधिक होते हैं, चुनाव करना उतना ही मुश्क़िल होता है। मसलन, कपड़े को ही लेते हैं। रोटी-कपड़ा-मकान वाला कपड़ा अब अनेक रूपों में दिखता है। भौगोलिक-सांस्कृतिक अनुरूपताओं के मद्देनज़र यह कपड़ा कहीं साड़ी, कहीं समीज़-सलवार, कहीं One piece, या कहीं Hanbok (कोरिया) है। Cotton, linen, silk, leather, synthetic, khadi, आदि मटेरियल चुनाव की मुश्किल में और इज़ाफ़ा करते हैं। निर्णय लेने की क्षमता भी चुनाव की गुणवत्ता और उसमें लगने वाले समय को काफ़ी प्रभावित करती है। एक बार Hydrangea (फूल) का पौधा लेने गया। नर्सरी वाले भाई साहब hydrangea के पौधों को ओर लेके गए। कहा इतने सारे विकल्प हैं, अगर मैं बताऊँगा तो शायद दो घण्टे भी कम पड़ें!   क़िताब। पढ़े जाने वाली क़िताबों के चुनाव का भी यही हाल है। Time is money. पढ़ने में लगने वाला समय अनमोल है। जी, ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस समय की एक तय क़ीमत है, जो पढ़ाई की अवस्था तथा demand-supply...